Let’s travel together.

कमापार गांव में रास्ते से गुजर रहे बच्चों पर गिरी दीवार,एक की मौत एक घायल

0 115

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

नगर से तीन किमी दूर स्थित कमापार गांव में उस समय घटना घट गई जब गांव में सडक किनारे एक मकान की दीवार उस समय गिर गई जब वहां से दो बच्चे गुजर रहे थे उन पर दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा बच्चा अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के अनुसार नगर से तीन किमी दूर स्थित कमापार गांव मे सडक किनारे कमोदसिंह का मकान है उसकी दीवार पुरानी होने के कारण उस समय ढह गई जब वहां से गांव के ही दो बच्चे अनिल पुत्र पूरन अहिरवार सात वर्ष तथा खुशी पिता राजकुमार अहिरवार उम्र चार वर्ष गुजर रहे थे कि अचानक उनके ऊपर दीवार गिर गई जिससे दीवार में दबने के कारण अनिल की मौत हो गई जबकि खुशी जो कन्या है उसे ग्रामीणों द्वारा गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां विदिशा अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है ।हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं पहुंच सकी ।इस घटना से गांव मे सडक किनारे जर्जर भवनों से लोगों मे दहशत का माहौल बन गया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811