Let’s travel together.

कांग्रेस नेता रोशपुरी गोस्वामी का निधन छाई शोक की लहर

0 427

सुरेन्द्र जैन धरसीवां 

सांकरा निको।कांग्रेस नेता ओर चिखली ग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच रोशनपुर गोस्वामी का पचपन साल की उम्र में स्वर्गवास हो गया उनके स्वर्गवास की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
धरसीवां के चिखली निवासी धुरूपूरी गोस्वामी के सुपुत्र रोशन पूरी गोस्वामी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए उनके दो पुत्रों में से एक राहुल पूरी गोस्वामी निजी कंपनी में इंजीनियर है तो दूसरा विवेकपुरी गोस्वामी हाईकोर्ट में वकील है
पुत्र की असमय मृत्यु से टूट गए पिता
पुत्र पिता के बुढ़ापे का सहारा तो होता ही है साथ ही पिता का अंतिम समय कांधा भी पुत्र ही देता है स्वर्गीय रोशनपुरी गोस्वामी जिस तरह मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे उसी तरह उनके पिता भी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं क्षेत्र में वह प्रतिष्ठित व्यक्तियों में माने जाते हैं धुरुपुरी गोस्वामी अपने बच्चो अपने भाई के बच्चों से बेहद प्यार करते हैं लेकिन हमेशा हंसमुख रहने वाले धुरुपुरी गोस्वामी अपने पचपन वर्षीय सुपुत्र की असमय मृत्यु से अंदर से टूट गए अंतिम संस्कार के समय उनकी आंखों से अश्रुधारा बंद नहीं हो रही थी।
बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रोशनपुरी गोस्वामी के निधन की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही लोगों को पता चली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई धरसीवा सांकरा सोंडरा चिखली कुम्हारी आदि सभी गांवों से बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने चिखली पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811