Let’s travel together.

स्टूडेंट्स ने बिखेरे संस्कृति के विभिन्न रंग ,स्कूल का गोल्डन जुबली मनाया गया

0 184

शरद शर्मा बेगमगंज , रायसेन 

सेंट थॉमस कॉन्वेंट हॉयर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना के 50 वां वर्ष गोल्डन जुबली पर्व समारोहपूर्वक मनाया गया ।
इस अवसर पर स्कूल के आकर्षक पोशाकों में सजेधजे होनहार स्टूडेंट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य , सामूहिक नृत्य , नृत्य नाटिका , भाषण एवं अन्य नाटकों की आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब प्रंशसा बटोरी।
प्राचार्य सिस्टर मरीना ने शाल, स्मृति चिन्ह से अतिथियों विशप डॉ.जेम्स अथिकालम , सिस्टर आशा , एसडीएम शौरभ मिश्रा , सीईओ कुलदीप पटेल , एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव , बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य प्रवासी अथितियों का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि विशप डॉ. जेम्स अथिकलम , विशेष अतिथि सिस्टर आशा , एसडीएम शौरभ मिश्रा , जनपद सीईओ कुलदीप पटेल , एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव , बीईओ राजेंद्र श्रीवास्तव , पेरेंट्स यूनियन प्रसीडेंट डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर एवं स्कूल की पूर्व प्राचार्य सहितस्कूल मैनेजर सिस्टर बलसा प्राचार्य सिस्टर मरीना के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित से किया गया।
छात्राओं ने नृत्य प्रार्थना की आकर्षक प्रस्तुति दी।

प्राचार्य सिस्टर मरीना ने स्वागत उद्बोधन में अथितियों एवं अभिभावकों का दिल से स्वागत किए जाने के साथ 1975 में सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल के रूप में शिक्षा का नन्हा पौधा रोपित करने से लेकर आज वटवृक्ष बनने तक 50 वर्ष का गौरवशाली इतिहास प्रस्तुत करते हुए बताया कि हमें गर्व है , संस्था ने बेगमगंज , गैरतगंज , राहतगढ़ तहसीलों से अर्धशताब्दी में देश को बेहतरीन टैलेंटेड मजिस्ट्रेट , प्रशासनिक अधिकारी , डॉक्टर्स , वैज्ञानिक , इंजीनियर्स , वकील , शिक्षाविद , कृषि , विद्युत , टेलीकॉम एवं सीए अधिकारी सहित अन्य विभिन्न सेवा क्षेत्र में भी प्रतिभाएं दी है। जिस पर संस्था को गर्व है।
भविष्य में ओर बेहतर शिक्षा के साथ देश और समाज को श्रेष्ठतम प्रतिभाएं देने का आश्वासन दिया।अतिथियों ने भी संबोधन में स्टूडेंट्स को आशीष के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्कूल के शैक्षणिक , खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की उच्चता की प्रंशसा की।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811