Let’s travel together.

सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: हाईवे और सड़कों से तुरंत हटाए जाएं आवारा मवेशी

0 88

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन 

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बढ़ते सड़क हादसों और यातायात अवरोधों को देखते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सभी राज्य सरकारों के अधिकारियों को निर्देश दिया है! कि हाईवे राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से आवारा मवेशियों को तुरंत हटाया जाए।

शीर्ष अदालत ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं! जिससे आम जनता की जान को गंभीर खतरा है। कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट आदेश दिया है! कि वे इस दिशा में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करें।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य सरकारें और नगर निकाय इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाएं। मवेशियों के पुनर्वास के लिए पर्याप्त गौशालाओं और शेल्टर होम्स की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में सड़कें दोबारा अवरुद्ध न हों।

अदालत ने साफ कहा कि “जनहित से जुड़ा यह मामला किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब सभी जिलों के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि राजमार्गों और मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशी नजर न आएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |     शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन     |     नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811