Let’s travel together.

शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन

0 8

– स्वनिधि से समृद्धि की ओर: 15 अगस्त तक शिवपुरी में लगेंगे विशेष शिविर

– शिवपुरी में 6500 वेंडर्स लाभांवित, अब डिजिटल लेनदेन के लिए भी मिलेगी मदद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 1 से 15 अगस्त 2026 तक विशेष पीएम स्वनिधि पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है।

पखवाड़े की थीम स्वनिधि से समृद्धि: आत्मनिर्भर शहरी मध्य प्रदेश की ओर रखी गई है। इसी क्रम में शिवपुरी के कम्युनिटी हॉल के ऊपर स्थित शहरी आजीविका मिशन कार्यालय में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

इस दौरान नए आवेदन लिए गए और लंबित तथा पहले अस्वीकृत प्रकरणों का निराकरण किया गया। पखवाड़े के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम, विशेष शिविर, बैंक समन्वय बैठकें, हितग्राही संपर्क अभियान और डिजिटल संचार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पखवाड़े के दौरान पात्र पथ विक्रेताओं को योजना के तहत बिना गारंटी के ऋण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें डिजिटल लेनदेन के फायदे और तरीकों के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि वे नकद रहित कारोबार अपना सकें।

शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक रमेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत शिवपुरी जिले में अब तक 6500 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है। पखवाड़े के दौरान और अधिक पात्र वेंडर्स को योजना से जोड़ने का लक्ष्य है।

स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों ने बताया कि इस योजना से उनके कारोबार में वृद्धि हुई है और उनकी आय भी बड़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |     शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन     |     नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811