Let’s travel together.

12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 7

रायसेन।देवनगर पुलिस ने  को घर के पास शमशान घाट के समीप तलैया में मृतिका आरती आदिवासी का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी भाभी के संबंध में उत्पन्न व्यक्तिगत शंका एवं पारिवारिक विवाद के चलते रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी तथा घटना को छुपाने के उद्देश्य से स्वयं पुलिस को सूचनाह करीब 06:30 बजे सूचना कर्ता रेवाराम आदिवासी द्वारा डायल-112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उसकी भाभी आरती आदिवासी सुबह करीब 04:00 बजे घर से बाहर गई थी, जिसका शव शमशान घाट के पास स्थित तलैया में मिला है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां मृतिका का शव मिला। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किया जाना पाया गया।घटना पर थाना देवनगर में मर्ग क्रमांक XX/26 धारा 194 BNSS के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा साक्षियों के कथन एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही रेवाराम उर्फ हल्कु पिता निरपत सिंह आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी बेलना महलपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी द्वारा अपनी भाभी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया कि व्यक्तिगत शंका एवं पारिवारिक विवाद के चलते उसने घटना को अंजाम दिया तथा घटना को छुपाने के उद्देश्य से स्वयं पुलिस को सूचना दी।

संपूर्ण जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना देवनगर में अपराध क्रमांक XX/26, धारा 238(क), 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

रेवाराम उर्फ हल्कु पिता निरपत सिंह आदिवासी उम्र 30 वर्ष, निवासी बेलना महलपुर, थाना देवनगर, जिला रायसेन।

आरोपी द्वारा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से घटना में प्रयुक्त रस्सी घटनास्थल से दूर ग्राम झिरनिया रोड विदिशा धान के खेत में फेंक दी थी तथा मृतिका का मोबाइल घटनास्थल के पास श्मशान घाट के पानी के तलैया में फेंक दिया था जो तलाश कर आरोपी से विधिवत जप्ती की गई।

अंधे कत्ल के त्वरित एवं सफल खुलासे में एसडीओपी बेगमगंज श्रीमती सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया, उनि मलखान सिंह मीना, सउनि राजेश भदोरिया, सउनि रमेश रैकवार, प्र.आर. 234 सुदीश गौर, प्र.आर. 290 हरनाम सिंह, प्र.आर. 283 हरवंश कुमार बघेल, प्र.आर. 202 भूपेश, प्र.आर. 702 कमलेश, प्र.आर. 432 देवराव सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक शिवानंद गिरि, प्रधान आरक्षक आशीष पांडे, आर. 158 भरत दांगी, आर. 778 शम्स शोहराब, आर. 135 राजू अहिरवार, आर. 289 राकेश खंगार, आर. 417 सौरभ रघुवंशी, म.आर. 487 सोनिका अहिरवार एवं आर. 311 अमित श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुल्हा्ड़ी मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा     |     आत्मशक्तिकरण से होगा नशा वृत्ति का स्थायी समाधान : बीके प्रियंका     |     ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब     |     डिफॉल्टर किसानों के लिए राहत की ढाल बनी ‘कवच’ योजना, 5 हजार से अधिक किसानों को फिर मिलेगा कृषि ऋण     |     बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की मिली जिम्मेदारी     |     12 घंटे में देवनगर पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन पुलिस द्वारा शासकीय सांदीपनी स्कूल में “पुलिस सृजन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन     |     शिवपुरी में शुरू हुआ पीएम स्वनिधि पखवाड़ा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा बिना गारंटी लोन     |     नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811