Let’s travel together.

ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय अव्यवस्था के घेरे में सडके हुई खराब

0 28

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

जनपद पंचायत सांची अंतर्गत आने वाली 83 ग्राम पंचायतों मे विकास के बडे बडे दावे किए जा रहे हो परन्तु इन दावों की पोल ग्राम पंचायत उचेर के मुख्यालय पर आसानी से दिखाई दे जाती हैं जहाँ पानी निकासी तथा नाली श होने से ग्रामीण सडको पर भरे दलदली पानी से गुजर कर खामियाजा भुगत रहे है ।

जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत सांची अंतर्गत आने वाले ग्राम उचेर जो स्वयं उचेर ग्राम पंचायत का मुख्यालय है इन दिनों अपनी बदहाल अव्यवस्था से जूझ रहा है इस गांव की सडको की बदहाली का ग्रामीण खामियाजा भुगत रहे हैं जबकि इस ग्राम पंचायत में चार गांव आते हैं इस पंचायत के मुख्यालय उचेर गांव की आबादी ही लगभग तीन हजार लोगों की बताई जाती है वैसे सरकार प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों के हालात सुधारने लगातार प्रयास करते है परन्तु यह प्रयास मात्र हवा हवाई बनकर धरातल को बदहाल अव्यवस्था तक पहुंचा देते है जिसका खामियाजा ग्रामीण भुगतने पर मजबूर होते है हद तो तब हो जाती है जब इस गांव की समस्या को स्वयं ग्राम पंचायत ही गंभीर हो पाती हैं बल्कि जनपद पंचायत में मात्र तीन किमी दूर सांची जनपद पंचायत मुख्यालय ही इन गंभीर समस्याओं की सुध नहीं ले सका ।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस ग्राम पंचायत अंतर्गत अन्य ग्राम की हालत क्या होगी ।यहां तक कि इस ग्राम मे ही जनपद पंचायत सदस्य रहते है तथा वह स्वयं इस समस्या का खामियाजा भुगत रहे हो तब आम जनता कहाँ जाये ऐसा भी नहीं है कि इस ग्राम पंचायत में जनपद पंचायत में बैठे जिम्मेदार अधिकारी न पहुचते हो बहरहाल सांची जनपद पंचायत से मात्र तीन किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत उचेर मुख्यालय स्वयं अपनी बदहाली बयां कर रहा हो तब दूरदराज क्षेत्रों की पंचायत एवं उनके अंतर्गत आने वाले ग्रामों में विकास के दावों का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है ।

इनका कहना है

यह गांव ग्राम पंचायत उचेर का मुख्यालय है सडको पर पानी आम बात है जबकि अभी बारिश नहीं हुई हमने अनेक बार ग्राम पंचायत को इस समस्या से अवगत कराया परन्तु समस्या का समाधान नहीं निकल सका ।अब हम स्वयं जनपद पंचायत सीईओ को पत्र देकर स्थाई समाधान करने का प्रयास करेंगे ।कैलाश बुनकर जनपद पंचायत सदस्य उचेर

जिस सडक पर जलभराव होता है वह लोनिवि का रोड है 7हम उसकी खुदाई नहीं करवा सकते बाकी ग्राम के भीतरी क्षेत्र जहाँ जलभराव समस्या है हम कल पहुंच कर देखेंगे तथा उसके स्थाई समाधान के प्रयास करेंगे जिससे समस्या का समाधान हो सके।आकांक्षा अग्रवाल उपयंत्री जनपद पंचायत सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इस वर्ष भी निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत      |     खबर का असर :: कृष्णा रेसिडेंसी फेज-3 के संचालक को नोटिस जारी     |     शिकायत के बाद एक्शन में नगर पालिका, भवन मालिक को 3 दिन का अल्टीमेटम     |     नकली ट्रेडमार्क का उपयोग कर बेसन एवं आटा पैकेजिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार     |     मां जगदंबे की मनमोहक प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़     |     23 साल बाद अंबाड़ी में लौटी रामलीला की परंपरा, श्रीराम जन्मोत्सव के मंचन से गूंजा पंडाल     |     नवरात्र के चलते खंडेरा वाली माता रानी के दरबार में लग रहा मेला दूर-दूर से आ रहे भक्त     |     भोपाल पहुंचकर आचार्य संघ से लिया आशीर्वाद      |     जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा नगरवासियों का आक्रोश, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन     |     वेस्ट टू वंडर गतिविधि से एनसीसी केडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811