सी के पारे रायसेन
जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पत्रकार बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है
बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के अलावा सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, तेज बहादुर सिंह संभाग प्रभारी, सुश्री राजो मालवीय जिला प्रभारी,पूर्व मंत्री एवं विधायक सांची डॉ. प्रभूराम चौधरी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह जी,स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल,पूर्व मंत्री एवं भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के अलावा मण्डल अध्यक्ष एवं प्रभारी जिला रायसेन के तथा जिले के वरिष्ठ जनों के विशेष सहयोग से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है बताया जाता है कि बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी मिलते ही उनके द्वारा कहा गया कि जिस प्रकार से भाजपा पार्टी के द्वारा मुझको जो जिम्मेदारी सौंपी गई उस पर खरा उतरते हुए भाजपा पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए जो निर्देश भाजपा पार्टी से मिलेंगे उन निर्देशों का पालन करने से पीछे नहीं रहूंगा। बारेलाल सूर्यवंशी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनने पर उनके शुभचिंतकों के द्वारा बधाई और शुभकामनाऐं प्रदान की गईं।