Let’s travel together.

किसानों को बासमती धान का उचित मूल्य दिलाने कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मण्डीदीप में धान मिलर्स के साथ की बैठक

0 77

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

रायसेन जिले में किसानों को धान उपज का उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए मंडीदीप में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में धान मिलर्स, उद्योगपति, मंडीदीप फैक्ट्री एसोसिएशन के सदस्यों और अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

प्रारंभ में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने राइस मिलर्स से कहा कि जिले की बासमती धान देश-विदेश में निर्यात होती है, इसे और आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों से उचित मूल्य पर धान खरीदी जाए तथा उन्हें समय पर भुगतान हो तथा धान मिलिंग का कार्य भी समय पर पूर्ण कराएं। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा राइस मिलर्स से उनकी समस्याएं पूछे जाने पर उन्होंने वेयरहाउस से रोड कनेक्टिविटी ठीक नहीं होने, विद्युत समस्या आदि के बारे में बताया। साथ ही डम्पिंग जोन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के बारे में भी बताया।

बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से सहयोग हेतु एमओयू सौंपा गया। बैठक में जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कार्तोलर, जीएम डीआईसी, ऑल इंडिया एक्सपोर्ट एसोसिएशन राइस मिल के जॉइंट सेक्रेटरी बेहलोतिया तथा एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विकास मुन्द्रा सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811