Let’s travel together.

शिवपुरी में किसानों के लिए नया नवाचार, ई-टोकन से मिलेगा खाद

0 62

– किसान भाई क्यूआर कोड एवं लिंक पर जाकर भी कर सकते है अपना पंजीयन

– शुक्रवार को 427 किसानों द्वारा कराया गया पंजीयन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सभी किसान भाईयों को उर्वरक सुगमता पूर्वक प्राप्त हो सके इस हेतु कलेक्टर रवींद कुमार चौधरी द्वारा जिले में खाद वितरण हेतु ई-टोकन प्रणाली को 10 नवंबर से लागू किया जा रहा है। जिसके लिए आज शुक्रवार से ई-टोकन के पंजीयन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। किसानों द्वारा 07492-181 पर कॉल कर अपना खसरा नंबर, रकबा, ग्राम एवं तहसील आदि की जानकारी ऑपरेटर को प्रदाय कर अपना पंजीयन कराया जा रहा है। शुक्रवार को कुल 427 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिसमें ऑपरेटर द्वारा 132 पंजीयन तथा क्यूआर कोड के द्वारा 295 पंजीयन किए गए।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि 07492-181 पर कॉल कर शनिवार के दिन भी पंजीयन का कार्य किया जाएगा जबकि रविवार का अवकाश रहेगा। लेकिन क्यूआर कोड एवं लिंक के माध्यम से पंजीयन का कार्य प्रतिदिन जारी रहेगा। क्यूआर कोड से पंजीयन की प्रक्रिया बिल्कुल सरल है, किसानों के द्वारा भी क्यूआर कोर्ड प्रक्रिया का अधिक उपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के माध्यम से किसान भाईयों को लंबी कतारों से मुक्ति, समय की बचत, पारदर्शी और तेज वितरण प्रक्रिया एवं खाद उपलब्धता की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त कृषक बंधु स्वयं भी http:\\www.shivpuri.nic.in/en/e-token एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीयन पर ई-टोकन प्राप्त कर सकते है। उर्वरक उपलब्धतानुसार कृषक को फोन पर एसएमएस के माध्यम से नियत दिनांक एवं समय का टोकन प्रदाय किया जाएगा, जिससे कृषक अपने नजदीकी विक्रय केंद्र पर जाकर खाद प्राप्त कर सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811