सीहोर के दो बड़े विशेष संतों की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ सुकून की रसोई के 365 दिवस का समापन कार्यक्रम
अनुराग शर्मा सीहोर
इस कार्यक्रम में अपना आर्शीवाद लेने पधारें अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) एंव श्री श्री 1008 महंत हरिदास जी महाराज, दोनो संतों ने टीम संडे के सुकून से कहा आप जो कर रहें हैं वहीं ईश्वर की सच्ची भक्ति है,गौरतलब है कि टीम संडे के सुकून ने 2 नवंबर 2024 को मरीज के स्वजनों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए सुकून की रसोई का कार्यक्रम शुरू किया था जिसे आज 1 वर्ष पूर्ण हुआ,इस कार्यक्रम की विशेष बात रही की गर्मा गर्मा भोजन बिना किसी डिस्पोजल का उपयोग के 50000 से अधिक मरीजों के स्वजनों को परोसे गये, जिसमें बाहर से आए मरीज एवं उनके स्वजनों को बहुत अधिक राहत मिली, और दूर शहर में उन्हें किसी अपने व्यक्ति होने का एहसास हुआ,कार्यक्रम में यशिका सरकार ने अपने विशेष शुभवचनों से कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया एवं अपने शानदार शब्दों से टीम के कार्यों की प्रशंसा की।

साथी टीम ने यह प्रण लिया कि वह आगे भी सीहोर में इसी तरह के और कार्यक्रम सृजन करेगी इधर से लोगों को मदद मिले एवं शहर स्वच्छ एवं सुंदर बने,इस कार्यक्रम को पूरे सीहोर के जनमानस ने सराहा एवं इस कार्यक्रम में अपना-अपना सहयोग भी दिया, अपने विशेष दिन जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं अपने बुजुर्गों की पुण्यतिथि पर लोगों ने सुकून की रसोई के कार्यक्रम को प्रायोजित किया हम चलते जा रहे हैं रास्ते हमें जहां भी ले जा रहे हैं,हो रहा है मन में सुकून और प्यार हम आप अपनों का बहुत अधिक पा रहे हैं