मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 बेरखेड़ी चौराहा के पास स्थित मुस्कान ढाबा पर ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे मजदूरों को पीछे से जीप ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे 7 मजदूर घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सायर बामोरा से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को बरखेड़ी चौराहे पर पीछे से जीप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें गोलू बाई उम्र 50 वर्ष, प्रेम बाई उम्र 35 वर्ष, मूलो बाई उम्र 40 वर्ष रजनी बाई 15 वर्ष मुस्कान 14 वर्ष सुनीता 18 वर्ष और छोटी 19 वर्ष को गंभीर चोटे आई सभी घायलों को बरखेड़ी चौराहे पर स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां पर घायलों का इलाज जारी हे

सभी मजदूर भारतीपुर गांव के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सलामतपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि जीप चालक घटनास्थल से जीप छोड़कर फरार हो गया। सलामतपुर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।