Let’s travel together.

कन्या विवाह योजना ने गरीबों के मन से बेटी की शादी की चिंता मिटा दी है – उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

0 57

– रीवा में सामूहिक विवाह समारोह  में 105 युगल विवाह बंधन में बंधे

रीवा।मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शासकीय मार्तण्ड उत्कृष्ट विद्यालय में 105 युगल विवाह बंधन में बंधे। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सामूहिक विवाह समारोह में नवयुगलों को पुष्पवर्षा करके शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देव प्रबोधनी एकादशी के शुभ अवसर पर 105 युगलों का विवाह संपन्न हुआ है। आप सबको देव प्रबोधनी एकादशी और सुखी वैवाहिक जीवन की बधाई है। आज के शुभ दिन एक ही पण्डाल में विवाह और निकाह संपन्न होकर सामाजिक एकता और समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना ने गरीबों के मन से बेटी की शादी की चिंता मिटा दी है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवार की बेटी को कन्यादान योजना से विवाह के सथ 49 हजार रुपए की राशि नई गृहस्थी बसाने के लिए दी जा रही है। घरातियों-बरातियों के स्वागत, बैण्डबाजे, पण्डाल, नाश्ता, भोजन तथा विवाह की अन्य सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क की गई हैं। उप मुख्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और तमाम गणमान्य व्यक्ति नवयुगलों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। आज मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस है। यह आप सबके लिए दोहरी खुशी का अवसर है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा कि रीवा में चारों ओर विकास होने के साथ-साथ गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आज 105 बेटियों का धूमधाम से विवाह संपन्न हो रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने नवयुगलों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा प्रभारी नगर निगम आयुक्त श्री मेहताब सिंह गुर्जर, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री अनिल दुबे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और वर-वधु के परिजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811