मेष राशि- सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
वृष राशि- भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा।
मिथुन राशि- क़ार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन को दोहराने के लिए एकाग्रता रखनी होगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, व्यापार को बढ़ाने के लिये नया प्लान लाभदायक साबित होगा। मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि – अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी।
सिंह राशि- आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों से अच्छी सलाह मिलेगी। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि- किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी,
तुला राशि- कामकाज से जुड़ी कोई चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि- बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है।
धनु राशि-किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहि, साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचे। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक बनी रहेगी।
मकर राशि- ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकती है। आज घर के बुजुर्गों की देखभाल में समय बिताएंगे।
कुंभ राशि- बिजनेस को लेकर आप कुछ नया प्लान बनाएंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आएगा। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
मीन राशि-पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें।