Let’s travel together.

TODAY::राशिफल बुधवार 15 जून 2022

0 148

मेष राशि – मन परेशान हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत बनेंगे।

वृष राशि –संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घरेलू मित्रों का सहयोग रहेगा। घरेलू समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मिथुन राशि – मन परेशान रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कर्क राशि – आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खान-पान में रुचि रहेगी। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि – मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का भी ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। माता-प‍िता का सान‍िध्‍य म‍िलेगा।

कन्या राशि – संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। खर्चों की अधिकता होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

तुला राशि – धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी रहेगी।

वृश्चिक राशि – आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। माता के परिवार को किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

धनु राशि – मानसिक शान्ति‍ रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि – आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन भी हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। आर्थि‍क लाभ के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि – संयत रहें। क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। अनियोजित खर्चों से परेशान रहेंगे। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन राशि – मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811