Let’s travel together.

मंडीदीप में बनेगी स्मार्ट पार्किंग वहीं लोगों के बैठने के साथ ही वाहनों को खड़ा करने होगी व्यवस्था

0 252

पूरा प्रोजेक्ट 1.72 करोड़ की लागत से होगा तैयार  

मण्डीदीप रायसेन से अंकित कुशवाह

मण्डीदीप  नगर में स्मार्ट पार्किंग बनने जा रही है। इससे मंडीदीप के लोगों को पहलीबार काफी सुविधा होगी।  नगर के बीचों-बीच से निकलने वाले  नेशनल हाईवे किनारे दोनों ओर रोड पर वाहन खड़े होते थे  जिससे जाम लग जाया करता था। अब जाम से ही छुटकारा मिल जाएगा। नगर पालिका 1.72 करोड़ से स्मार्ट पार्किंग को बनाएगी, इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

चुनाव के बाद शुरू होगा काम

इस योजना पर चुनाव के बाद काम शुरू होगा। इसके बन जाने से जहाँ लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, वहीं  बैंक स्ट्रीट के सामने नगर का सौंदर्य भी बढ़ेगा। रोड पर खड़े होने वाली लोकल बस,और भोपाल विकास प्राधिकरण की  लंबी दूरी की बस के स्टॉपेज के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा। बस के लिए यात्रियों को सुंदर पार्क में बैठने की व्यवस्था मिलेगी।

नगर पालिका मंडीदीप स्वच्छ सुंदर और आदर्श बनाने की दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। जनता की असुविधा को देखते हुए रानी अवंती बाई द्वार से फायर स्टेशन तक 330 मीटर क्षेत्र में स्मार्ट पार्किंग की योजना बनाई है। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है, जिससे की चुनाव के बाद नगर को स्मार्ट पार्किंग की सौगात मिल सकेगी।

ऐसी होगी स्मार्ट पार्किंग

नेशनल हाईवे से लगा रानी अवंती बाई गेट, वर्तमान ऑटो स्टैंड से लेकर वार्ड 3 के स्वागत द्वार फायर स्टेशन 330 मीटर का होगा। सवारी ऑटो खड़े करने के लिए उसके साथ ही लोडिंग ऑटो और लोगों को बैठने के लिए पार्क होगा। इसके साथ दोपहिया वाहनों के रखने की व्यवस्था, कारों के रखने के लिए व्यवस्था और फायर स्टेशन के सामने सुंदर फाउंटेन, बैठने की कुर्सी और सुंदर पार्क विकसित किया जाएगा। दोपहिया वाहनों के ऊपर धूप और बारिश से बचने के लिए स्थाई सैड भी होगा।

पार्किंग में होगी इतनी जगह

लगभग 30 सवारी ऑटो, 25 लोडिंग ऑटो, 150 से 200 कारें, 200 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी।

इनका कहना है-

1.72 करोड़ से बनने वाले स्मार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जिससे लोगों को शीघ्र सुविधा मिल सके। चुनाव के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

-सुधीर उपाध्याय सीएमओ नगर पालिका परिषद मंडीदीप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम ने निःशुल्क रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण     |     छत्तीसगढ़ को कौन जानता है,6 नंबर की सैंडल गाल में दूंगी- मधुबाला गिरी के बयान से बवाल     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811