Let’s travel together.

कलेक्टर विश्वकर्मा का गैरतगंज में ताबड़तोड़ निरीक्षण: खाद वितरण केंद्र पर सख्ती, दिए ज़रूरी निर्देश

0 119

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार को गैरतगंज तहसील के विभिन्न शासकीय कार्यालयों और सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से खाद वितरण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को किसानों की सहूलियत के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
​ ​कलेक्टर विश्वकर्मा ने मुख्यालय गैरतगंज पहुंचकर कृषि उपज मंडी और फिर विपणन संस्था के खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि ​वितरण के लिए दो खिड़कियां तत्काल खोली जाएं। ​केंद्र को सुबह 9 बजे से चालू किया जाए। ​किसानों से खाद की कालाबाजारी और सही कीमत के बारे में जानकारी ली।

​दूसरे सरकारी खाद वितरण गोदाम पहुंचकर प्रतिदिन का वितरण डाटा तैयार कर बुलेटिन जारी करने के निर्देश दिए। ​कलेक्टर ने सर्वप्रथम देवनगर में नल जल योजना, देवनगर तहसील टप्पा कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, सांकल हाईस्कूल भवन, और गढ़ी में राशन वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से चर्चा कर अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ​बाद में, उन्होंने गैरतगंज तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया तथा राजस्व रिकॉर्डों की जानकारी अधिकारियों से ली।

मीडिया द्वारा उठाये गए नगर के सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे पर ठेकेदार की ढीली कार्यशैली पर उन्होंने नाराज़गी व्यक्त की तथा कार्य को जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
​निरीक्षण के दौरान, एसडीएम सरोज अग्निवंशी, आरईएस ईई शरद टंडवाय, तहसीलदार नरेश राजपूत, सीईओ पूजा जैन, आरईएस एसडीओ नरेश ठाकरे, गढ़ी नायब तहसीलदार हर्ष गुप्ता, देवनगर नायब तहसीलदार योगेश्वर भारती सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811