रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले के जनपद पंचायत बदरवास के ग्राम पंचायत बारई में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के हितग्राहियों की राशि हेरफेर मामले में ग्राम पंचायत के सचिव पुरुषोत्तम कुशवाह को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने यह कार्रवाई की है। इसी क्रम में बदरवास जनपद पंचायत के सीईओ को इस मामले में एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
