Let’s travel together.

तालाब में डूबने से जुड़बां दो सगी बहनों की मौत

0 229

 

 अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बक्सवाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पड़रिया में अपने दादा-दादी के पास रह रही दो जुड़वा बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को ने बताया कि पड़रिया निवासी राम सिंह लोधी की दो जुड़वा 10 वर्षीय बेटी पूजा, अर्चना अपने दादा दादी के साथ पडरिया में रहती थी इन दोनों जुड़वा बेटियों के माता-पिता पूना में मजदूरी का काम करते थे जिसके चलते ये दोनों जुड़वा बेटियां अपने दादा-दादी के साथ रहती थी इन दोनों बेटियों के दादा-दादी खेती का काम करते रोज की तरह सोमवार को खेत पर अपना खेती का काम कर रहे थे खेत से दो सौ मीटर की दूरी पर अचानक दोनों बच्चियां खेलते खेलते तालाब किनारे जा पहुंची दोनों का तालाब में पांव फिसलने के चलते तालाब में डूबने से मौत हो गई आसपास खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला गया तब तक दोनों बच्चियों की सांसें थम चुकी थी इसकी सूचना पुलिस को दी गई दोनों बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चियों को मृत घोषित किया पोस्टमार्टम के बाद बच्चियों का शव परिजनों को सौंप दिया गया है घटना दोपहर 2:30 की है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811