Let’s travel together.

गौ-कल्याण की कामना के साथ गैरतगंज में मनाई गई गोपाष्टमी, अतिरिक्त गौशाला खोलने का लिया संकल्प

0 156

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

आस्था और परंपरा के प्रतीक पर्व गोपाष्टमी के अवसर पर बुधवार को नगर की गौशालाओं में गायों की विधिवत पूजा कर मानव कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त गौशालाएं खोलने का संकल्प भी लिया गया। दोनों प्रमुख गौशालाओं में बड़ी संख्या में गौसेवक और नागरिक पहुंचे।
​ मावलखोह गढ़ी स्थित कामधेनु गौशाला और नगर की श्रीरामजानकी गौशाला में गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष गौ-पूजन और सहभोज का आयोजन किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार दीक्षित, गढ़ी सरपंच सयैद मसूद अली पटेल, ऋषभ जैन, रामाधार व्यास, डॉ पीके गुप्ता, मोनू माहेश्वरी, पंकज शर्मा, विपिन जैन, काशीराम दुबे के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर गौ माता की विधिवत पूजा की गई और लगभग सैकड़ों गायों का पूजन कर उनसे मानव कल्याण की कामना की गई। ​कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने असुरक्षित गौवंश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए नगर में अतिरिक्त गौशालाएं खोलने का संकल्प लिया। कामधेनु गौशाला में सेक्टर अनुसार चल रहे निर्माण कार्यों पर भी चर्चा की गई। ​नगर की श्रीरामजानकी गौशाला में भी गौसेवकों ने एकत्रित होकर पूजन-अर्चन किया। दोनों ही स्थानों पर पहुंचे लोगों ने गढ़ी गौशाला के संचालक इंद्रेश कुमार दीक्षित और गैरतगंज गौशाला संचालक मोनू माहेश्वरी की कार्यशैली की सराहना की। इस मौके पर गौशालाओं में बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ सहभोज भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811