Let’s travel together.

दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी,बदमाशों को नहीं पुलिस का खौफ

0 48

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सागोनी मोहल्ले में दिनदहाड़े एक युवक मोटरसाइकिल चोरी कर रफू चक्कर हो गया। दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी देशराज अहिरवार ने दीवानगंज पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक युवक दोपहर के समय उसके घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। उसने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया मगर युवक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल लेकर रफू चक्कर हो गया।
देशराज अहिरवार की मां सुनीता ने बताया की मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी हुई थी उसका लड़का कहीं से मोटरसाइकिल चला कर आया था घर के सामना खड़ी कर घर के अंदर चला गया। मैं घर का आंगन लिप रही थी इतने में ही दीवानगंज का रहने वाला एक युवक आया और मोटरसाइकिल लेकर मेरी आंखों के सामने लेकर चला गया। मैने अपने पुत्र देशराज अहिरवार से कहा कि युवक मोटरसाइकिल लेकर जा रहा है तो मेरा लड़का ने कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया ,मगर वह पकड़वे में नहीं आया इसके बाद हम सभी दीवानगंज पुलिस चौकी पर जाकर उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने देशराज अहिरवार की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811