Let’s travel together.

युवक की हत्या कर लाश बाड़े में फेंकी,एक महिला सहित उसके तीन बेटे गिरफ्तार

0 603

– गैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी की घटना

– सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में एक युवक की हत्या कर लाश बाड़े में फेंक दिया गया। सुबह लाश को पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त तिजालपुर गांव निवासी दीपेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। घटना मंगलवार बुधवार की दरमियानी देर रात की है।


मिली जानकारी के अनुसार दीपेंद्र सिंह ठाकुर पिता इंदल सिंह ठाकुर 35 वर्ष निवासी तिजालपुर की लाश कस्बा गढ़ी के खिरका मोहल्ले में रहने वाले नईम के घर‌ बाड़े में पड़ी मिली। बुधवार की सुबह 5-45 बजे नईम सुबह की नमाज़ पढ़ कर घर वापस लौटा तो उसने लाश को पड़ा देखा। उसने मौहल्ले वालों से कहा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो उसकी दीपेंद्र ठाकुर निवासी तिजालपुर के रुप में पहचान हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया यहां औपचारिता पूरी कर पंचनामा बनाकर गैरतगंज सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मामला संदिग्ध तथा हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले स्वर्गीय नवाब शाह की पत्नी बेबी एवं पुत्रों गुलशाद, इरशाद एवं निशार को हिरासत में लिया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी कमलेश खरपुसे, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी डीपी लोहिया एफएसएल टीम के डा. विनोद श्रीवास्तव गढ़ी चौकी प्रभारी अमर धाकड़ नकतरा चौकी प्रभारी रामप्रसाद परते देहगांव थाना प्रभारी शेलेश दाहिमा गौहरगंज थाना प्रभारी महेश टांडेकर टीआई संतोष सिंह सहित पुलिस अमला गढ़ी में मौजूद रहा तथा गढ़ी चौकी टीम व पुलिस अमला घटना स्थल पर जांच पड़ताल के लिए पहुंच गया। पीएम के लिए अस्पताल पहुंचे शव को देखने में पाया गया कि मृतक के शरीर पर चोटों के अनेक गंभीर निशान हैं जिससे यह लगता है कि मृतक के साथ बहुत ही बे रहमी के साथ मारपीट की गई है।

मामला संदिग्ध, 4 हिरासत में

प्रथम दृष्टया लाश मिलने की इस घटना में मामला संदिग्ध तथा हत्या का प्रतीत हो रहा है। इसी कारण पुलिस ने तत्काल 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है। पता चला है कि मृतक दीपेंद्र का काफी समय से गढ़ी निवासी बेबी के घर आना जाना था। संभवत: मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने के कारण हत्या का हो सकता है, इसी बिंदु पर जांच करते हुए पुलिस ने बेबी सहित उसके तीन बेटों इरशाद,गुलशाद, निसार को पकड़ा है। एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है तथा निष्कर्ष पर जल्दी पहुंचेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |     सालों बाद फिर  गूंजा बहुरूपिया का रंग, भील का रूप धरकर  जगाई भूली-बिसरी लोककला     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने ने मोहा मन, दिन भर लगी रही दोनों जगह भीड़     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज, निकली भव्य कलश यात्रा     |     रक्षाबंधन की खरीदारी से गुलजार हुआ  हॉट बाजार, राखी-कपड़े और मिठाइयों की जमकर हुई बिक्री     |     कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811