77 मरीजों को निशुल्क दवाई वितरित
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा के शासकीय होम्योपैथिक औषधालय एवं एच.डब्लू. सी.सेमरा के द्वारा ग्राम पंचायत अम्बाडी में मंगलवार को नि :शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें शासकीय होम्योपैथिक अधिकारी मनोज साहू, कंपाउंडर आलोक सिंह और किशनलाल खरे के द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, रक्त अल्पता ,बवासीर ,चर्म रोग ,सभी प्रकार के स्त्री रोग एवं मौसमी बीमारियों से बचाव , अन्य सभी रोगों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत 77 मरीजों को नि: शुल्क औषधि वितरण की गई। इस दौरान समस्त स्टाफ को ग्रामीण उपस्थित रहे।