रायसेन। रविवार को जिला मुख्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस उपल्क्ष में वार्ड क्रमांक 6 महर्षि वाल्मीकि मंदिर से चल समारोह निकलेगा।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अध्यक्ष प्रभात चावला ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपल्क्ष में वार्ड क्रमांक 6 महर्षि वाल्मीकि मंदिर से चल समारोह निकलेगा जो कि राम जानकी मंदिर, टीपट्टा बाजार,दुर्गा चौक,इंडियन चौराहे,महामाया चौक होते हुए तालाब मोहल्ला वार्ड क्रमांक 11 महर्षि वाल्मीकि मंदिर आरती एवं प्रसाद वितरण ओर भंडारे का आयोजन किया जाएगा,जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों से सम्मिलित होने की अपील की है।