Let’s travel together.

आईएपी ने डॉ. प्रवीण सोनी के विरुद्ध अन्यायपूर्ण कार्रवाई की निंदा की

0 152

– बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनी पर की गई FIR और उनका निलंबन निरस्त करने की मांग की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने छिंदवाड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी के विरुद्ध अन्यायपूर्ण कार्रवाई की निंदा की है। इसके अलावा उन्होंने दवा निर्माता और दवा नियामक एजेंसी की जिम्मेदारी निश्चित करने की मांग की है। बाल रोग अकादमी शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष डॉ. निसार अहमद और सचिव डॉ. राजेन्द्र पवैया ने प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बीस बच्चों की दुःखद मृत्यु पर जो कि जहरीली अमानक दवा के सेवन से हुई, उस पर अपना दुःख प्रकट करते हुए उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. प्रवीण सोनी के ऊपर कार्रवाई पर गहन चिंता व्यक्त की। शिवपुरी आईएपी ने डॉ. प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी एवं उन पर एफआईआर दर्ज करने की कड़ी निंदा करते हुए कहा, जबकि वास्तविक दोषी यथा दवा निर्माता, वितरक और नियामक एजेंसियों को दंड दिया गया है। डॉ. प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी न्याय के प्रतिकूल है। यह व्यवस्था की लापरवाही उजागर करती है। पूर्व में भी हमारे देश और विदेश में प्रदूषित दवाओं के कारण बच्चों की मृत्यु हुई है। इन दवाओं में हानिकारक केमिकल डाई एथिलीन ग्लाइकॉल नामक औद्योगिक रसायन तय मात्रा से अधिक मात्रा में मिलाया गया था। एक चिकित्सक जो सरकार द्वारा अप्रूव्ड है, दवा को उपचार के लिए देता है।

शिवपुरी आईएपी मांग करती है कि डॉ. प्रवीण सोनी के विरुद्ध एफआईआर एवं उनका निलंबन निरस्त किया जाए।
तुरंत उच्च स्तरीय जांच दल जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट, सीनियर बाल रोग विशेषज्ञ और शासकीय अधिकारियों को सम्मिलित कर गठित किया जाए। जो भी जांच उपरांत दोषी पाए जाए, उन्हें कठोर दंड दिया जाए। पीड़ित परिवारों को यथोचित सहायता प्रदान की जाए। दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए जांच प्रणाली को दुरुस्त किया जाए। ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। दवा निर्माता के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। संपूर्ण चिकित्सक समुदाय इन मासूम बच्चों की दुःखद मृत्यु से आहत है। और एक चिकित्सक को सिस्टम की असफलता के चलते दंडित करना अस्वीकार्य है। शासन से अपेक्षा है कि न्याय किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |     वाहन सहित चोरी का कबाड़ जप्त आरोपी गिरफ्तार,विधानसभा पुलिस की कार्यवाही     |     शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811