सतीश मैथिल सांचेत रायसेन
सोमवार को ग्राम अंडिया निकलेगी भव्य कलश यात्रा के साथ होगी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ कथा वाचक पंडित शिवराज कृष्ण शास्त्री रहेंगे और कथा 12 बजे से 4 बजे तक 26 दिसम्बर से 1 जनवरी तक भक्तगण आनंद का लाभ उठा सकेंगे कलश यात्रा में होगा साधुओं का मेला जिसमें मुख्य अतिथि षटदर्शन साधु समाज के अध्यक्ष महंत बाबा कन्हैया दास जी महाराज मर घटिया महावीर मंदिर शाहजहानाबाद भोपाल से साथ ही महंत अनिलानंद महाराज महंत राधामोहन दास कमाली मंदिर भोपाल के साथ साधु का समागम होगा रोज रात में अलग अलग कार्यक्रम भी किये जायेंगे जिसमे सुंदरकांड महिलाओं द्वारा भजन की प्रस्तुति आदि अनेक कार्यक्रम के आयोजन कथा के समापन होने के बाद रात्रि में 8 बजे से किये जायेंगे कथा आयोजक पंडित अरुण शास्त्री ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की है सभी कथा में आकर धर्म का लाभ उठाएं यह कथा पंडित अरुण शास्त्री के स्वर्गीय दादा जी खुशीलाल चौबे की स्मृति में की जा रही है पंडित शास्त्री ने वताया की ग्राम अंडीया में हमारे दादा जी यहां के मंदिर के पुजारी थे और उन्होंने संकल्प लिया था की मेरे द्वारा यहां पर तीन संगीतमय भागवत कथा कराई जाएंगी और उन्ही के संकल्प को पूरा करने के लिए में यह संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा करबा रहा हूं ग्राम अंडीया में यह मेरी तरफ से दूसरी कथा है और तीसरी कथा अगले वर्ष मेरे द्वारा कराई जाएगी और मैंने भी संकल्प लिया है में अपने द्वारा 11सांगितमय श्रीमद् भागवत कथा करवाऊंगा यह मेरी तीसरी कथा है भगवान के आशीर्वाद से जल्द ही में अपने संकल्प को पूरा करूंगा.