Let’s travel together.

कांग्रेस ने कफ सिरप से बच्चों की मौत पर केंडल मार्च निकाला तो युवक कांग्रेस ने फूंका स्वास्थ्य मंत्री का पुतला

0 220

रायसेन। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व में आज शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंडल मार्च निकालकर छिंदवाड़ा और बैतूल में हुई बच्चों की मौत पर विरोध जताया।इसके अलावा युवक कांग्रेस ने भी इससे पूर्व घटना के विरोध में पुतला जलाकर विरोध जताया।

छिंदवाड़ा और बैतूल के बच्चों की कफ सिरप कोल्ड्रिफ लेने के बाद बिगड़ी तबियत और उसके बाद बच्चों की हुई मौत के विरोध में जिला कांग्रेस ने अपना विरोध जताया हे।

विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से शहीद स्मारक तक एक पैदल केंडल मार्च निकाला और मृत बच्चों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री से त्यागपत्र की मांग की उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अपनी जवाबदारी पूरी नहीं कर पाए।

इससे पहले युवक कांग्रेस ने भी जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सोलंकी के नेतृत्व में इसी घटना के विरोध में सागर तिराहे पर विरोध दर्ज कराते हुए स्वास्थ मंत्री का पुतला दहन किया।इस दौरान पुलिस और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ में पुतले को लेकर छीना झपटी भी हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811