Let’s travel together.

नर्सिंग स्टूडेंट्स के सब्र का बांध टूटा, सड़क पर उतरे सैंकड़ों छात्राओं ने किया विरोध, जानें क्या है मामला

0 72

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में पिछले तीन साल से परिक्षाओं का इंतजार कर रहे नर्सिंग स्टूडेंट्स का सब्र का बांध टूट गया है। आज ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर शासकीय नर्सिंग महाविधालय की सैंकड़ों नर्सिंग स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आई है। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स 3 साल से नर्सिंग परीक्षा नहीं होने और नर्सिंग घोटाले का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य प्रदेश नर्सिंग एसोसिशन कर रही है।

एयोसिशन का आरोप है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग की लापरवाही और नर्सिंग घोटाले की वजह से मध्यप्रदेश के लाखों नर्सिंग स्टूडेंट्स का भविष्य अंधकारमय में है। स्टूडेंट्स ने साल 2020 में नर्सिंग में एडमिशन लिया था लेकिन मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल और मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की लापरवाही की वजह से पिछले तीन साल से सभी स्टूडेंट्स फर्स्ट ईयर में ही हैं।

वहीं नर्सिंग छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं और मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्हें गलत कदम उठाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई भी छात्र आत्मघाती कदम उठाता है तो इसके लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811