मनोज बैरागी सरदारपुर धार
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची का दिनांक 01/01/2025 की स्थिति में वार्षिक पुनरीक्षण अन्तर्गत दिनांक 08/10/2025 को अनुविभागीय अधिकारी महोदय राजस्व क्षैत्र सुश्री सलोनी अग्रवाल की अध्यक्षता एवं नगर परिषद सरदारपुर एवं राजगढ के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार महोदय श्री मुकेश बामनिया, बैठक में नगर परिषद सरदारपुर एवं राजगढ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत कुमार शुक्ला, एवं श्रीमती ज्योति सुनारिया, की उपस्थित में नगर परिषद सरदारपुर एवं राजगढ की संयुक्त रूप से स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मास्टर ट्रेनर संजय दिक्षीत, एवं तनवीर हसन कुरैशी द्वारा निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के संबंध में अवगत करवाया गया। राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि शैलेन्द्र चौहान उपाध्यक्ष नगर परिषद सरदारपुर, संजय जासवाल विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद वार्ड क्र. 05, नगर परिषद सरदारपुर, अखिलेश यादव सरदारपुर, धर्मेन्द्र मण्डलोई, विष्णु चौधरी, पिन्टु मंण्डलोई, एवं नगर परिषद राजगढ के जनप्रतिनिधि पंकज बारोड पार्षद, नितीन जैन पार्षद, रमेश राजपुत पार्षद, शम्भुलाल परवार पार्षद प्रतिनिधि, भारत सिंगार पार्षद प्रतिनिधि एवं नगर परिषद सरदारपुर एवं राजगढ के कर्मचारी उपस्थित थे।