Let’s travel together.

गौवंश की रक्षा को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

0 768

गौहत्या व गौमांस तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

विश्व हिन्दू परिषद मध्यभारत प्रांत के कार्यकर्ताओं ने मंडीदीप में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में बढ़ती गौहत्या और गौमांस तस्करी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि गौवंश की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाए जाएं और गौतस्करों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

जानकारी देते हुए जिला भोजपुर के उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने बताया की लगातार गौ तस्करी, गौ मांस की तस्करी की घटनाये लगातार सामने आ रही है!इस पर रोक नहीं लग पा रही है!जिसको देखते हुए आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है!

ज्ञापन में कहा गया है! कि गौमाता भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं, लेकिन प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार गौहत्या और गौमांस की अवैध तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि समाज में तनाव का माहौल भी बन रहा है।

परिषद ने मांग की कि पुलिस और प्रशासन विशेष अभियान चलाकर गौतस्करी में लिप्त गिरोहों को पकड़े और दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही, गौशालाओं की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बेसहारा गौवंश के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बनाने और गौवंश संरक्षण अधिनियम को सख्ती से लागू करने की भी मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड मंत्री, प्रखंड संयोजक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
परिषद ने चेतावनी दी है! कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811