गोहरगंज रायसेन।थाना गोहरगंज के ग्राम धाम धूसर के पास हाईवे से थोड़ी दूरी पर बरगद के पेड़ के नीचे एक अज्ञात शव जिसकी उम्र लगभग 25- 30 साल मृत अवस्था में पड़ा मिला है ।जो काले कलर का जींस का पेंट, काले कलर की सैंडो बनियान पहने हैं जिसके बाएं हाथ की कलाई पर हिंदी में महाकाल लिखा है शव के पास में लाल काले कलर की एक शर्ट ,काले कलर के प्लास्टिक के जूते , देसी प्लेन शराब का आधा भरा हुआ क्वार्टर ,एक समोसा, एक सल्फास की गोली की डिब्बी पड़ी मिली है।
गोहरगंज पुलिस ने उक्त शव की पहचान होने पर थाना प्रभारी गोहरगंज को निम्न नंबरों पर बताने की अपील की हे।
थाना प्रभारी गोहरगंज 7999833045
आर बृजेश कुमार 8839161824
कंट्रोल रूम रायसेन 7587620842