Let’s travel together.

सम्राट अशोक हलाली डैम का तीसरी बार खुले गेट

0 143

– एक गेट 0.50 मी खोलकर 46.45 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल में हो रही बार-बार बारिश के कारण सम्राट अशोक सागर बांध में जल की आवक होने से बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को सुबह 11.30 बजे बांध का 1 गेट 0.50मी खोलकर 46.45 क्यूमेक जल प्रवाहित किया जा रहा है। जिससे हलाली नदी , बेस नदी, बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा। आम नागरिकों को नदी के तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
सम्राट अशोक हलाली बांध के कैचमेंट एरिया में इनफ्लो होने से डैम का लेवल 459.61/459.61 मीटर एवम जल भराव 100 % हो गया है। बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को तीसरी बार एक चैनल 0.50 मी खोलकर 46.45 क्यूमेक पानी हलाली नदी में छोड़ा जा रहा है। भोपाल में बार बार बारिश होने के कारण हलाली डैम का जल स्तर 100% हो चुका है। इस समय पतरा नदी और ईट खेड़ी की नदी से लगातार अत्यधिक मात्रा में हलाली डैम में पानी आ रहा है जिससे हलाली डैम का ओवरफ्लो आज से फिर चालू हो गया है। ओवरफ्लो की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पर्यटक और ग्रामीण ओवरफ्लो देखने डैम पहुंचने लगे हैं। हालांकि पुलिस सतर्क है ताकि कोई दुर्घटना ना घटे।

इससे पहले 4 सितंबर को हलाली डैम के दो गेट 0.50 मी खोलकर 2700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद 5 सितंबर को 3 नग गेट 0. 75 मी खोलकर 174.50 क्यूमेक पानी हलाली नदी में छोड़ गया था।
कार्यपालन यंत्री राजकुमार पंडोले ने
आम जन से हलाली नदी, बेस नदी , बेतवा नदी के तटीय दोनों किनारो से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811