Let’s travel together.

चोरी करने युवक-युवती ने चोरी के बाद घर मे मौजूद नाबालिग को ज़हर खिलाया

0 210

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं लगातार अपराधी अपने कृत्यों को अंजाम देने जुटे हुए हैं ऐसा ही मामला तब सामने आया जब एक युवक युवती वार्ड नं 3 में रहने वाले एक घर में घुस गये तथा चोरी कर ली घर में मौजूद परिवार के नाबालिग बच्चे को ज़हर देकर मार डाला। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। तथा आरोपियों को गिरफतार कर लिया है ।


जानकारी के अनुसार पुलिस नगर में लगातार अपराधों पर लगाम लगाने जुटी हुई है तथा अनैतिक गतिविधियों को अंकुश लगाने की कवायद में जुटी हुई है बावजूद इसके अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहें हैं समय समय पर अपराधी अपने कृत्यों को अंजाम देने जुटे हुए हैं ऐसा ही मामला तब उजागर हुआ जब गुरुवार दिन में शैलेन्द्र नेमा अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गए हुए थे तथा अपने 12 वर्षीय पुत्र विनायक नेमा को घर में छोड़कर गये थे कि एक 20 वर्षीय युवती अपने मित्र युवक 22 वर्ष के साथ उसके सूने घर में घुस गई बताया जाता है उक्त युवती उसके घर कुछ माह पूर्व शैलेन्द्र से ट्यूशन पढ़ने जाती थी इस कारण पूर्व से ही वह घर से अंजान नहीं थी गोपनीय सूत्र बताते हैं उस घर में ही युवक युवती ने अनैतिक कृत्य किया तथा इसके बाद उसकी नीयत घर में रखे सामान व नगद पर ख़राब हो गई उसने अपने मित्र के साथ मिलकर घर में रखे नगद वह कुछ सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ करने योजना बना डाली तथा इस योजना को सफल बनाने के लिए उसने नाबालिग को जहर दे दिया जिससे वह बेहोशी हालत में तड़पने लगा । युवक युवती ने घर में रखे नगद व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया तथा भाग खड़े हुए शाम को जब बाहर से शैलेन्द्र नेमा अपनी पत्नी के साथ लौटे तथा घर पहुंचे तो उन्होंने अपने नाबालिग बच्चे को तड़पता देख आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने जांच उपरांत उसे विदिशा रिफर कर दिया विदिशा अस्पताल में उसने दम तोड दिया जिससे नगर में सनसनी फ़ैल गई।

शैलेन्द्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी ।तब पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया । तथासंदेह के आधार पर समीपस्थ ग्राम गुलगांव से आधीरात में आरोपी युवक युवती को अपनी हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की गई इस पूछताछ में आखिर कार घटना से पर्दा उठा दिया । इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर धारा 459,380, व 302 में पंजीकृत किया । तथा पुलिस ने घर से चोरी गया सभी सामान व नगदी बरामद कर लिया । नाबालिग बच्चे का पीएम किया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है साथ ही पीएम रिपोर्ट में भी नाबालिग की मौत जहर से होना पाई गई है । इस घटना से सम्पूर्ण क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई । इस मामले को सुलझाने में थाना प्रभारी डीडी आजाद उपनिरीक्षक अमरसिंह निगम सहायक उपनिरीक्षक हरिओम राना आर, गगन शर्मा महिला आर, कविता यादव सैनिक शुभम यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर गड्ढों का जाल, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सूखा करार मे बाहरी महिलाओं से देह व्यापार से नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन     |     सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811