अनुराग शर्मा सीहोर
कल 8 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले की बुदनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। खास बात यह है कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुदनी में सीएम डॉ. मोहन यादव पूरे 3 घंटे 5 मिनट रुकेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 08 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 12.10 बजे सलकनपुर पहुचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव 01 बजे सलकनपुर से प्रस्थान कर 1.15 बजे भैरूंदा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव 3.15 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।