भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा
भिण्ड । भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर ज्ञापन कार्यक्रम के विभिन्न संगठनों एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ तथा सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ जिला भिण्ड ने रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक संकुल स्थित कलेक्टर कार्यालय भिण्ड पर एकत्रित हुए। वहां कलेक्टर भिण्ड प्रतिनिधि श्री राजन जी नाडिया एडीएम भिण्ड को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। वरिष्ठ नागरिक को रेलवे में यात्रा करने पर 50%किराए में राहत का प्रावधान किया जाना चाहिए।
रेलवे स्टेशन पर स्थित विश्राम गृह में सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी को निशुल्क विश्राम करने की सुविधा प्रदान की जाना चाहिए। पेंशनर्स को 65 वर्ष आयु सीमा से 20%पेंशन वृद्धि का लाभ दिया जाना चाहिए।
आयुष्यमान कार्ड 62या 65 वर्ष आयु से बनाया जाना चाहिए। आठवें वेतन आयोग की शिफारिश सभी राज्यों में केंद्रीय दिनांक से मंहगाई भत्ता प्राप्त होने हेतु निर्देश दिया जाना चाहिए।
पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए। सभी राज्यों की राजधानी में वरिष्ठ नागरिक विश्राम गृह निर्माण किए जाने चाहिए।शासकीय बसों में व सिटी बसों में वरिष्ठ नागरिक को निशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जावे।

ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं प्रदेश महामन्त्री पैंशनर महासंघ,श्री सुरेश चंद्र बादल, के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ भिण्ड के सभी आनुषंगिक संगठनो ने ज्ञापन में सहभागिता की।
पेंशनर महासंघ सम्भागीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह भदौरिया,जिलाध्यक्ष श्री भोला सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष श्री शिवनन्दन सिंह भदौरिया,श्री रामचन्द्र कौशल,सचिव श्री सुरेश कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष श्री बीरेंद्र कुमार शर्मा,श्री संतोष गुप्ता जी पूर्व विभाग प्रमुख,श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाह,सत्यनारायण सोनी,श्री रामप्रकाश यादव पदाधिकारी सहित राज्य कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ भिण्ड से संबंधित संगठनों के दो सौ प्रतिनिधि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।समस्त पेंशनर्स साथियों का आभार वीरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।