Let’s travel together.

माइक्रो कार्निवल -2025 के अंतर्गत बायो टैटू प्रतियोगिता का आयोजन

0 176

इंदौर।  मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा उत्प्रेरित एवं प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म जीव दिवस के समारोह के द्वितीय दिवस में बायो टैटू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ, प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल साइंसेज ,इंदौर, डॉ साधना निघोजकर, माता गुजरी कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीस इंदौर, डॉ दीपक शर्मा, प्रोफ़ेसर व रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ शीतल भसीन, प्रोफेसर जीवविज्ञान विभागविभागाध्यक्ष, महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल साइंसेज इंदौर के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं नियमों की जानकारी प्रोफ़ेसर मोहिनी कालसेकर द्वारा दी गई। संबंधित विषय के साथ विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओ ने अपनी कला के माध्यम से बायो टैटू के द्वारा जीवविज्ञान को समझाया।

डॉ. नंदिनी फंसे प. म. ब. गुजराती साइंस कॉलेज, इंदौर एवं श्रीमती सीमा शिन्त्रे स्पर्धा की निर्णायिकाए रही। महाविद्यालय श्रेणी में प्रथम स्थान – गेशना सेठी, द्वितीय स्थान – वर्षा शर्मा , तृतीय स्थान – नंदनी रजानी, सांत्वना पुरस्कार – भूमिका चौधरी को दिया गया।
विद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार – स्नेहा रावल,सांत्वना पुरस्कार – भाग्यश्री थोरट ने प्राप्त किया। भाग्यश्री थोरट को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय तथा अन्य विद्यालयों के ५० से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. महिमा जैन , डॉ. प्रोफ़ेसर लाल कुमार चंदेल, दीपांशु पांडे, शोधकर्ता श्रुति मोदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में कॉलेज के लैब स्टॉफ श्री विनय श्रीवास्तव, श्रीमती संजुला वर्मा , श्री अमित थूलेकर का विशेष योगदान रहा।

दूसरे सत्र में डॉ. नंदिनी फंसे, प. म. ब. गुजराती साइंस कॉलेज, इंदौर ने ” स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा और सूक्ष्मजीवों का संतुलन: आयुर्वेदिक सिद्धांत”विषय पर अपने व्याख्यान देते हुए विभिन्न प्रकार के भोज्य पदार्थ और खमीर का उदाहरण देते हुए सूक्ष्मजीवों की उपस्थिति व उनकी महत्वपूर्ण विशेषताओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रो मोनिका गोस्वामी, व आभार प्रो. प्रतिभा जैन ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हवलदार संतोष कुमार जाट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार     |     भोपाल। अपेक्स बैंक मुख्यालय में सहकारिता सप्ताह का शुभारंभ     |     रायसेन जिला सहकारी बैंक ने रचा नया इतिहास रायसेन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 25.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक अरुण विश्वकर्मा के मार्गदर्शन और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार के प्रभावी नेतृत्व से यह उपलब्धि हासिल हुई। बैंक ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में यह ऐतिहासिक लाभ दर्ज किया। बैंक की नेटवर्थ बढ़कर 37.28 करोड़ रुपये पहुंच गई है। लगातार मजबूत होती वित्तीय स्थिति से बैंक की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार आया है। ऋण वितरण, वित्तीय अनुशासन और व्यवसाय विस्तार का सकारात्मक असर देखने को मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहकारी समितियों के सहयोग से बैंक ने बेहतर वित्तीय प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से जिले के सहकारिता क्षेत्र में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।     |     लापरवाही की हद:  नगर परिषद के ढुलमुल रवैये का खामियाजा भुगत रही वार्ड जनता, कच्ची नालियों ने बढ़ाई मुसीबत     |     बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में  दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन     |     दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811