खबर प्रकाशित होने के बाद मंडीदीप नगर पालिका ने किया मौका स्थल का निरीक्षण
एमपीटुडे न्यूज ने उठाया था मामला
रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 5 में शौचालय का मल सीधे नालियों में बहाए जाने का मामला सामने आया है। इससे परेशान रहवासियों ने नगर पालिका में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने अतिक्रमण दस्ते को मौके पर भेजा।

अतिक्रमण दस्ता प्रभारी प्रकाश बोहत ने भवन मालिक असलम खान को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उनके सभी मकानों के शौचालयों के पाइप सेप्टिक टैंक से जुड़े होने चाहिए। मल सीधे नालियों में नहीं बहाया जाए। व्यवस्था सुधारने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अब देखना होगा कि निर्धारित समय में समस्या का समाधान होता है ।

इनका कहना है
शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसको लेकर अतिक्रमण दस्ते को मुकेश स्थल पर भेजा था। शिकायत सही पाई गई। स्वच्छता से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटेंगे।तीन दिन का समय दिया गया है।यदि तीन दिन के बाद भी सुधार नहीं होता तो वैज्ञानिक कार्रवाई की जाएगी
सुधीर उपाध्याय सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका
मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 में असलम खान के कई मकान है।जो किराए पर चल रहे हैं। और उनकी लैट्रिन का गंदा पानी और माल सीधे नालियों में गिरता है। जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है। हमारे द्वारा शिकायत की गई थी। अधिकारियों ने निरीक्षण किया है असलम खान को सुधार करने को लेकर तीन दिन का समय दिया गया है।
बब्लू खान शिकायतकर्ता