Let’s travel together.

बालमपुर घाटी उतरते ही ट्राला अनियंत्रित होते हुए 5 फीट गहरी खाई में जाकर धंसा

0 108

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर साल बारिश के समय में सबसे ज्यादा हादसे बालमपुर घाटी के आसपास ही होते हैं।बार-बार हादसे होने के कारण बालमपुर घाटी को अब ग्रामीण हादसों की घाटी कहने लगे हे।
देर रात बालमपुर घाटी उतरते ही ट्राला क्रमांक यूपी 77 एएन 6713 अनियंत्रित होते हुए 5 फीट गहरी खाई में जाते हुए धंस कर वहीं पर रह गया। वह तो गनीमत रही के ट्राला ने पलटी नहीं खाई नहीं तो आज फिर एक बड़ा हादसा बालमपुर घाटी पर हो जाता।

ट्राला ड्राइवर राजेंद्र सिंह निवासी ललितपुर ने बताया की ट्राला में पाउडर ओर टाइल्स भरकर टीकमगढ़ जा रहे थे। जैसे ही रात 9:30 बजे बालमपुर घाटी उतने ही थे कि रोड पर पशुओं का झुंड बैठा हुआ था उसी समय एक कार पशुओं को बचाने के चक्कर में ट्राले के सामने आ गई। कार बचाने के चक्कर में मैने ट्राला को रोड से नीचे उतरा तो ट्राला अनियंत्रित होते हुए गहरी खाई में जाकर धंस गया। वहां तो ईश्वर की कृपा रही कि ट्राला और आगे नहीं गया नहीं तो पलटी खा सकता था जिससे हम दोनों को साथ कुछ भी हो सकता था। हालांकि हम दोनों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।
बता दे की बालमपुर घाटी पर अक्सर बारिश के समय में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होती है जिनमें ज्यादा मात्रा ट्रैकों की होती है क्योंकि घाटी की ऊंचाई अत्यधिक होने के कारण ज्यादातर ट्रैकों के ब्रेक फेल होने के कारण अक्सर ट्रक खाई में पलटते रहते हैं इससे पहले भी कई ट्रक खाइयो में पलट चुके हैं। बार-बार हादसों के कारण खाई की तरफ लगी लोहे कि रेलिंग कई जगह से टूट चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811