Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर अज्ञात वाहन से पशुओं का चाटा फैला,कई वाहन फिसले

0 79

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन से पशुओं के खाने वाला चाटा रोड पर फैल गया। जिससे हाईवे पर चलने वाले मोटरसाइकिल चालक स्लिप हुए वह तो गनीमत रही कोई मोटरसाइकिल चालक रोड पर नहीं गिरा नहीं तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सुबह रोड पर कई पशु चाटा खाते हुए नजर आए।
वही हाईवे पर मिलिट्री कैंप के सामने एक अज्ञात वाहन ने एक गाय को रात में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सुबह मोहल्ला के लोगों ने गाय को उठाकर रोड से एक साइड किया।

एक दिन पहले भी मध्य भारत फैक्ट्री दीवानगंज के सामने रात के समय एक अज्ञात वाहन ने गाय को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे गाय बुरी तरह घायल हो गई थी। सुनील साहू और फैक्ट्री के कर्मचारीयो द्वारा गाय को बीच रोड से हटाकर सड़क के किनारे किया ताकि रात में वाहन चालक को असुविधा न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811