Let’s travel together.

बारिश में उखड़ी करोड़ों की लागत से बनी गढ़ी अहमदपुर सड़क,पुल-पुलिया भी हुए जर्जर

0 111

– ग्रामीणों में भारी रोष, निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की मांग

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील के गढ़ी अहमदपुर मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से बनी नई सड़क बारिश में जगह-जगह से उखड़ गई है। लगभग 19 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर बनी पुल-पुलिया भी जर्जर हो चुकी हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भारी नाराजगी है।

मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा करीब ₹56 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण वड़ोदरा की बेलजी रत्ना सोराठिया प्रा.लि. निर्माण एजेंसी द्वारा हाल ही में कराया गया था। निर्माण के दौरान ही घटिया सामग्री और तकनीकी मानकों की अनदेखी को लेकर शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

अब बारिश के दौर में सड़क की परतें उखड़ गई हैं, कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और डामर की कम मात्रा के कारण मार्ग की स्थायित्व क्षमता सवालों के घेरे में है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल-पुलिया के निर्माण में भी अनियमितताएं हुई हैं। कई स्थानों पर पुराने पुल-पुलियों को केवल रंग-रोगन कर नया दिखाने का प्रयास किया गया।

स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, संजीव सिंह, माया बाई और सरिता बाई सहित कई लोगों ने निर्माण एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने सड़क और पुल-पुलिया की मरम्मत शीघ्र कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
इस विषय में एमपीआरडीसी के एजीएम विक्रम ठाकुर का कहना है कि
बारिश के कारण जहां भी रोड में कोई कमी आई है, उसे सही करने की जिम्मेदारी विभाग की है जल्द ही ठेकेदार से इस कमी को पूर्ण कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811