Let’s travel together.

रायसेन में कजलिया पर्व का निकाला जुलूस,लहंगी और राई नृत्य पर झूमे लोग, महिलाओं ने गए सावन के गीत

0 119

रायसेन । मंगलवार को कजलिया का परंपरागत चल समारोह शहर में चार जगहों से ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला गया। शहर के अथांई मोहल्ला, नरापुरा, शिकारीपुरा सहित पाटनदेव क्षेत्र से गाजे-बाजे के बीच निकाले गए।

लहंगी व राई के बीच सावन गीतों पर युवाओं की टोलियां मंजीरों व ढोलक के बीच सुर ताल के साथ कदमताल मिलाते हुए जमकर झूमीं। वहीं महिलाएं सिर पर भुजरियों की डलियां रखकर इस जुलूस में शामिल हुईं।

इसके बाद इन भुजरियों को श्रद्धापूर्वक प्राचीन मिश्र तालाब, भुजरिया तालाब, कुम्हरिया तालाब में विसर्जन किया। इसके बाद शहर में जगह जगह भुजरिया मिलन के कार्यक्रम हुए, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर गिले शिकवे दूर किए और भाइचारा बनाए रखने की दुआ मांगी। छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

भुजरियों जुलूस में जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात था । पुलिसकर्मियों द्वारा ड्राफ्ट व्यवस्था बनाई जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811