Let’s travel together.

गुजरी देर रात तक मां दुर्गा जी की स्थापना क्षेत्र में होती रही, आज भी भक्तों द्वारा मूर्तियां लाकर कराई प्रतिष्ठा

0 98

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

आज से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है। आज नवरात्रि की पूजा का पहला दिन है। आज मां दुर्गा के प्रथम स्‍वरूप मां शैलपुत्री की पूजा पूरे विधि-विधान से की गई। आज ही लोगों के घर में घट स्‍थापना हुई। दीवानगंज क्षेत्र में देर रात तक विधि, विधान ,भोग, मंत्र और आरती होती रही।


अंबाडी में निर्मित मां दुर्गे जी की मूर्ति लेने के लिए मंगलवार, बुधवार को गांव बालमपुर, भदभदा, दीवानगंज, सेमरा ,नर खेड़ा, जमुनिया, कायमपुर, बेरखेड़ी, सलामतपुर गीदगढ़, महुआ खेड़ा, हिनोतिया, सत्ती, बांसिया ,पिपरई, मुनारा, करेया, संग्रामपुर अनंत पुरा, प्रेम पूरा, जमुनिया ,देहरी, मुड़िया खेड़ा, भर्ती पुर सहित कई गांव के भक्तगण आते रहे। जिससे बाजार में 2 दिन तक रौनक बनी रही। मां दुर्गा जी की स्थापना के लिए भोग सज्जो समान सहित झांकियां को सजाने का समान की खूब बिक्री हुई।
नवरात्रि की पहली देवी मां शैलपुत्री का रूप बेहद शांत, सरल, सुशील और दया से भरा है। मां के दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल शोभायमान है। वह नंदी नामक बैल पर सवार पर विराजमान हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811