Let’s travel together.

हाईवे 18 पर रोज हो रही है पशु की मौत, 10 किलोमीटर मार्ग में15 दिन में 13 पशुओं की मौत

0 128

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज कहीं ना कहीं आवारा पशुओं की मौत हो रही है इन पशुओं को रखने वाला व्यक्ति ना ध्यान दे रहा है ना ही सरकार इन आवारा पशुओं की ओर ध्यान दे रही है। जिससे इन आवारा पशुओं की रोज कहीं ना मौत हो रही है। यह जानवर दिन भर जंगलों में घूमते हैं जैसे ही शाम होती है तो वह सूखे में आकर रोड पर बैठ जाते हैं। क्योंकि रोड पर प्रदूषण होने के कारण मच्छर जानवरों को नहीं खाते हैं। इसलिए ज्यादातर बारिश के समय पशु रोड पर आकर बैठ जाते हैं। वाहन चालक रात के समय इन आवारा पशुओं को देख नही पाते हैं जिससे आवारा पशुओं के ऊपर वाहन चढ़ जाता है। जिससे इनकी मौत हो जाती हैं।

मंगलवार बुधवार रात को बालपुर चौराहा पर को अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। जिससे गाय रोड से नीचे फीका गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह आवारा कुत्ता नोचते हुए नजर आए। यहां एक दिन की बात नहीं है रोज रोड पर पशुओं की मौत हो रही है पशुओं की इतनी मौत होने के बाद भी प्रशासन मृत पशुओं को नहीं उठाता इन मृत पशुओं को आवारा कुत्ते नोचते रहते हैं। जिससे आसपास के क्षेत्र में बदबू के कारण रहवासी परेशान हो रहे हैं।
बता दे की दीवानगंज छेत्र के 10 किलोमीटर के अंदर तीन गौशालाओं का निर्माण 5 साल से चल रहा है। जिनमें से एक गौशाला पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है। लेकिन दो गौशाला में थोड़ी बहुत कमी के कारण गौशाला में पशुओं को नहीं छोड़ा जा सका है। अगर गौशाला पूर्ण रूप हो तैयार हो जाती तो इन आवारा पशुओं की इस तरह मौत नहीं होती।

बेरखेड़ी चौराहा से लेकर बालमपुर घाटी तक आवारा पशु की बहुत अधिक दुर्दशा खराब हो रही है वाहनों की रफ्तार भी बहुत अधिक अना धुन होती है जिससे कहीं ना कहीं दुर्घटना होती रहती। जिससे भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। एक महीने के अंदर ही बालमपुर घाटी से लेकर बरखेड़ी चौराहे तक 25 पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी किसी भी वाहन चालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |     बेतवा तट पर हुआ कविता पाठ, कामरेड माधोसिंह को समर्पित रहीं गोष्ठी     |     ऊर्जा मंत्री के प्रभार वाले शिवपुरी में बिजली कंपनी की मनमानी! स्मार्ट मीटर के नाम पर जबरन बदलाव थोपने का आरोप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811