Let’s travel together.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

0 94

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

बच्चों के शुरुआती 1000 सुनहरे दिनों में उनके शारीरिक, मानसिक विकास, पोषण और संवेदनशील देखभाल में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका बहुत होती है। इस दिशा में महिला बाल विकास विभाग और संगत संस्था ने मिलकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम दीवानगंज के आंगनवाड़ी केंद्र दो नायक मोहल्ला में सोमवार को आयोजित किया।
जिसका उद्देश्य पिता की भागीदारी को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण में बच्चों के पालन-पोषण में पिता की भूमिका को उजागर करने के लिए छोटे छोटे वीडियो तैयार किए गए। जिन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर परिवारों को दिखाएंगी । जिससे बच्चों के पालन-पोषण में पिता का सहयोग मिल सके।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चे के जीवन के शुरुआती 1000 दिनों (गर्भावस्था से लेकर 2 वर्ष की आयु तक) को संदर्भित करता है, जो बच्चे के स्वास्थ्य, पोषण और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन 1000 दिनों में, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं और बच्चों को आवश्यक पोषण, स्वास्थ्य और विकास सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

दीवानगंज आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शुरुआती 1000 दिनों के महत्व, पोषण, और देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। विशेष रूप से, बच्चों के विकास में पिता की भूमिका पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि कैसे छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से परिवारों को जागरूक किया जा सकता है और पिता की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा सकता है। कार्यक्रम में संगत संस्था रायसेन की एडीसी डॉ. निकिता पाठक ने प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीवानगंज की सुपरवाइजर नीता अहिरवार, संगत संस्था विदिशा की मनोवैज्ञानिक संध्या पिल्ले और सुपरवाइजर श्वेता दुबे ने भी प्रशिक्षण में सहयोग दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के शुरुआती विकास के लिए परिवार, विशेषकर पिता को सक्रिय भागीदार बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस पहल के माध्यम से, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए परिवार के सभी सदस्यों को मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, निनोद,जमुनिया, सलामतपुर, मुक्तापुर , गाडर खेड़ी, भारतीपुर, मुड़िया खेड़ा, शाहपुर,मुस्काबाद ,सत्ती सहित दीवानगंज सेक्टर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811