Let’s travel together.

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में कराया गया योगाभ्यास, ​​आयरन विटामिन सी युक्त प्रसाद किया वितरण

0 143

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रायसेन जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत चरणवार गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत एवं परियोजना अधिकारी सांची योगेंद्र राज के निर्देशन में सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार के मार्गदर्शन में पोषण माह के तीसरे दिन दीवानगंज सेक्टर के आंगनबाड़ी केंद्रों में योगाभ्यास का कार्यक्रम शुरू हुआ। तीसरे दिन की गतिविधि में लोगों को कुपोषण से बचाने के लिए योग, ध्यान व आसन के माध्यम से सही खानपान और उसके पाचन संबंधी जानकारियां दी गई।आयरन विटामिन सी युक्त प्रसाद वितरण किया गया।कुपोषण के खिलाफ गर्भवती, धातृ महिलाओं को योगाभ्यास और आयुष अभ्यास के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि योग करने से इंसान न सिर्फ शारीरिक तौर पर मजबूत होता है। बल्कि मानसिक रूप से भी वह काफी स्वस्थ महसूस करता है। भोजन आदि के पाचन हेतु नियमित योग करना बेहतर विकल्प है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने बच्चों को भी योगा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कई तरह के आसन,योगा और प्राणायाम के तौर तरीके भी बताए। साथ ही बच्चों को सुबह जल्दी जगने समय से ब्रश करने, खाना खाने और सुबह शाम समयानुसार व्यायाम करने के टिप्स दिए।साथ ही, गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की जानकारी भी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |     दशलक्षण पर्व का हुआ समापन, आत्म आराधना में लीन रहे श्रावक     |     गढ़ी में गणेश उत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया     |     गणपति बप्पा की विदाई, बेतवा-पग्नेश्वर पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     गौहरगंज में कलेक्टर-एसपी ने किया स्कूल का निरीक्षण, छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन     |     सादीपनी विद्यालय में किताबें जलाने के मामले पर ABVP का घेराव, प्राचार्य से मांगा स्पष्टीकरण     |     ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811