मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत शाहपुर के गांव मुनारा में आज भी सड़क सुविधा से ग्रामीण वंचित है। गांव तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को आज भी कीचड़ और दलदल भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। इस गांव बरसात के मौसम में कोई वाहन नहीं पहुंच पाता है। ग्रामीणों को लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर ही अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर गांव जाना पड़ता है।ज्ञान सिंह लोधी,गोविंद लोधी,चैन सिंह जाटव, गणेश राम जाटव, गेंदा अहिरवार, आदि ग्रामीणों का कहना है। कि गांव तक एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती, जिससे बीमार व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। आपातकालीन स्थिति में उन्हें पैदल ही सफर करना पड़ता है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बरसात में उनकी मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं और सरकार से बार-बार सड़क निर्माण की मांग करने के बावजूद सड़क नहीं बनाई जा रही है। गांव के लोग अब भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और बेहतर जीवन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कई बार जनप्रतिनिधि से लेकर उच्च अधिकारी तक शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी मार्ग से कई पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज और आज स्कूल सेमरा जाते हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।