Let’s travel together.

सब्जी के बढ़ते भाव ने ग्रहणियों के घर का बिगाड़ा बजट,गर्मी के साथ सब्जी,फल के रेट में तेजी

0 73

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
एक बार फिर से आसमान को छू रहे सब्जियों के दामों ने जहां गृहणियों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जियों के दाम ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या खाया जाए। एक माह में अब तीसरी बार सब्जी के दाम बढ़े हैं। इस समय बाजार में किसी भी सब्जी का दाम 40 रुपये प्रति किलोग्राम से कम नहीं है। अधिकतर सब्जियों ने तो अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। सब्जियों के दाम बढ़ने का असर गृहणियों पर साफ दिख रहा है। दीवानगंज के हाट बाजार में सब्जी की खरीददारी कर रहे पवन प्रजापति, शाहिद खान, रंजीत गिर, अरुण सेन, जितेंद्र मीणा ने बताया कि अभी इस समय सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। हर घर में आम तौर पर प्रयोग होने वाला आलू महंगा हो कर 25 से 30 रुपये पहुंच गया है
पहले टमाटर के भाव भी बढ़ गए थे जो अब कम हो कर 40 रुपये किलो रह गए है। हरी सब्जियां खाना तो मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में तीसरी बार सब्जियों के दाम बढ़े है। उन्होंने कहा कि पहले तो एक हजार रुपए की सब्जी से पूरा महीना गुजारा हो जाता था। अब तो दो हजार रुपये में एक महीना नहीं गुजरता है।
सब्जी व्यापारी विमलेश साहू , गोविंद जाट , उधम साहू, इमरत सिंह कुशवाह, मोनू नायक ने बताया कि अधिकतर सब्जियां बाहरी राज्यों से आती हैं। दो दिन बारिश के कारण समय पर सब्जी मंडियों में नहीं पहुंच पा रही। वहीं ट्रांसपोर्ट महंगी होने से सब्जियों के दामों में उछाल आया है। एक माह में तीसरी बार बढ़ सब्जियों के दामों ने उन्हें भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। पहले तो उनकी दुकानों में सब्जी खरीदने वालों की लाइन लगी रहती थी। अब तो गिने-चुने लोग ही दुकान में सब्जी खरीद रहे है। उन्होंने कहा कि लोग अब किलो का हिसाब छोड़ कर पाव के हिसाब से सब्जी खरीद रहे हैं।

दीवानगंज के हाट बाजार मैं विकी सब्जियों के रेट
भिंडी 40 60
गोभी 40 60
बंद गोभी 20 30
करेला 30 60
हरी बीन 40 80
लोकी 30 50
हरी मिर्ची 80 100
टमाटर 40 60
बैगन 40 60
आलू 10-20 25-30
प्याज 10-20

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811