Let’s travel together.

खेत में बिछे करंट से युवक की मौत,साक्ष्य छुपाने खेत मालिक ने पड़ोसी के कुएं में फेंका शव

0 406

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

मानपुर गांव में एक किसान सरजू अहिरवार द्वारा अपने खेत में ककड़ी – भुट्टे लगाए थे। जिसने फसल को जानवरों से बचाने के चक्कर में खेत फेंसिंग में तार बिछाकर करंट प्रवाहित कर दिया।
गांव का एक 25 वर्षीय युवक गोविंद जाटव पिता शिवदीन जाटव चोरी से ककड़ी -भुट्टे तोड़ने उस खेत में गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
जिसके शव को देखकर खेत मालिक सरजू अहिरवार घबरा गया, उसने अपने पुत्र लक्ष्मण अहिरवार के सहयोग से पड़ोसी किसान लाल साहब पटेल के खेत में बने हुए गहरे कुएं में चुपचाप मृतक गोविंद जाटव के शव को रस्सी , टाबिल , तारों एवं पत्थर से बांधकर पटक दिया और अपने घर आ गए। ओर दो दिन तक घटना को छुपाएं रखा।

सब इंस्पेक्टर राजकुमार चौधरी ने बताया कि जब मृतक गोविंद जाटव दिन से रात तक घर नहीं आया तो उसके भाई श्याम लाल जाटव ने दिनांक 4 सितंबर को थाने आकर गुम इंसान कायम कराया। तब से पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई थी।
इस बीच 6 सितंबर को श्यामलाल जाटव एवं परिजनों ने आरोपित सरजू अहिरवार के खेत से लाल साहब लोधी के खेत तक कीचड़ में पांवों के निशान देखकर शंका व्यक्त की कि उसके भाई को लोगों ने सरजू के खेत में जाते हुए देखा था , फिर उसके बाद वो नजर नही आया तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सब इंस्पेक्टर राजकुमार चौधरी एवं एएसआई राधेश्याम रघुवंशी , होमगार्ड्स रामकिशन व राजकुमार शर्मा की टीम ने ग्रामवासियों के सहयोग से उसकी तलाश की तो एक घण्टे की मशक्कत के बाद शनिवार की शाम करीब 6 बजे कुएं में भरे 20 फिट गहरे पानी के अंदर से उसके शव को निकालने में सफलता पाई।

पुलिस ने आरोपित सरजू अहिरवार पिता बालमुकुंद अहिरवार 50 वर्ष एवं उसके पुत्र लक्ष्मण अहिरवार पिता सरजू अहिरवार 20 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर पिता – पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
आज रविवार को दोपहर में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक हटाये गए,निर्मला नंदन तिवारी होगी रायसेन की जिला शिक्षा अधिकारी      |     IAS अधिकारी अनिल डामोर का निधन,विदिशा में थे अपर कलेक्टर     |     ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया भावेश बघेल का जन्म दिन     |     एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई     |     आवास दिवस पर डमरू लाल ध्रुव का आवास का सपना हुआ पूरा, किया गया सम्मानित     |     मोदी के 25 वर्ष के लोकसेवा कार्यकाल पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 13 कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा     |     स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में इंदौर को बड़ी उपलब्धि, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मिला दूसरा स्थान     |     शिक्षक दिवस पर गूगलवाड़ा की प्रतिभाओं का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया नमन     |     बिसनखेड़ा नेशनल हाईवे पर बीच सड़क दिखा बाघ, ग्रामीणों में डर का माहौल      |     बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811