Let’s travel together.

काम के बहाने बहला फुसला कर ले जाने और बलात्कार करने वाले आरोपी की न्यायालय ने की जमानत निरस्त

0 100

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूपपुर ने  काम के बहाने बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी मो. जाहिद खान निवासी गोविदा काॅलरी कोतमा की जमानत निरस्त कर दी हे।
लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि पीडिता अपनी सहेली के साथ रेल्वे स्टेशन के पास गयी थी जहाॅ पर उसके जान पहचान का आरोपी मिला और उसको काम दिलावाने के बहाने अपने साथ  में ले कर गया जहाॅ पर आरोपी ने पीडिता को नर्सरी मे रखा और उसके साथ जबरजस्ती उसकी इच्छा के विरूद्व बलात्कार किया और किसी को न बताने की धमकी दिया । आरोपी बलात्कार करने के बाद वहाॅ से भाग गया।

पीडिता लौटकर आयी और घटना के बारे में अपने परिजनो को सूचना दी । फरियादी की शिकायत के आधार पर थाना कोतमा में अपराध किया गया। थाना कोतमा द्वारा आरोपी मो. जाहिद खान को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया। मामले में आरोपी मो. जाहिद खान की ओर से माननीय सत्र न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल के न्यायालय में जमानत पर छोड़े जाने हेतु याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए और शासन की और पैरवी कर रहे लोक अभियोजक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा रखे गए तर्कों और बहस एवं मामले की गम्भीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका को निरस्त दिया गया।

न्यूज सोर्स- पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा
लोक अभियोजक=

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811