Let’s travel together.

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर को मिलेगा गोल्ड मेडल:राज्य स्तरीय “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” में होंगे सम्मानित

0 784

धीरज जॉनसन दमोह

उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्य एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” में दमोह जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर (भाप्रसे) को भी गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में 20 अगस्त 2025, प्रातः 11:00 बजे कुशाभाउ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित गरिमामयी समारोह में प्रदेश के सात जिले के कलेक्टर्स और तत्कालीन कलेक्टर को प्रदान किया जाएगा।

दमोह कलेक्टर कोचर की इस उपलब्धि पर जिलेभर में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। जिले के नागरिकों, मीडिया तथा प्रशासनिक अमले ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।यह सम्मान दमोह के लिए गौरव का विषय है।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि “हमारे सभी संबंधित विभाग जो है स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग इन सबके अधिकारियों के टीम वर्क का नतीजा है जिस कारण से संपूर्णता अभियान अंतर्गत गोल्ड मेडल मिला,दमोह में न केवल जिले को बल्कि विकास खंड को भी गोल्ड मेडल मिला,मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में भी हमारे अधिकारी ऐसे ही टीम वर्क के साथ आम जनता के हित में काम करते रहेंगे।

सुधीर कुमार कोचर कलेक्टर, दमोह

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811